स्वाधीनता संग्राम सेनानी स्व० श्री शचीन्द्र नाथ सान्याल स्मृति स्थल का लोकार्पण किया
लखनऊ: 25 मार्च, 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज भारत सेवाश्रम संघ परिसर, दाउदपुर, गोरखपुर में बासंतीय नवरात्रि के अवसर पर वहां स्थापित माँ भगवती का दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने परिसर स्थित स्वाधीनता संग्राम सेनानी स्व० श्री शचीन्द्र नाथ सान्याल स्मृति स्थल का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस स्मृति स्थल का निर्माण स्वतंत्रता संग्राम के इस नायक की गोरखपुर से जुड़ी यादों को जीवंत रखने तथा वर्तमान व भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा पुंज बनाने के लिए किया गया है। स्मृति स्थल हॉल का अवलोकन करने के बाद मुख्यमंत्री जी ने शचीन्द्र नाथ सान्याल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। उन्होंने भारत सेवाश्रम के संस्थापक स्वामी प्रणवानंद की मूर्ति और योगिराज बाबा गम्भीरनाथ के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भारत सेवाश्रम के स्थानीय प्रमुख स्वामी निःश्रेयसानंद आदि ने मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया।

