स्वस्थ नागरिक से स्वस्थ समाज का निर्माण सम्भव, स्वस्थ समाज ही सशक्त भारत की नींव रखता : मुख्यमंत्री
लखनऊ : 10 अप्रैल, 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि स्वस्थ नागरिक से स्वस्थ समाज का निर्माण होता है। स्वस्थ समाज ही सशक्त भारत की नींव रखता है। सशक्त भारत के निर्माण और विकसित भारत की परिकल्पना को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ा है। उन्होंने हम सभी को टाइम लाइन दी है कि देश जब अपनी आजादी के 100 वर्ष पूर्ण कर रहा होगा, तब हमें विकसित व सशक्त भारत चाहिए। विकसित भारत की संकल्पना में प्रत्येक नागरिक और चिकित्सक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर सकता है।
मुख्यमंत्री जी आज यहां अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय में कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इण्डिया द्वारा आयोजित सी०एस०आई०- एन0आई0सी0-2026 के उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते अन्तर्गत प्रति वर्ष 05 लाख रुपये प्रति परिवार स्वास्थ्य सुविधा का लाभ प्राप्त हो रहा है। दुनिया में इतने व्यापक पैमाने पर यह सुविधा कहीं नहीं है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2025 में मुख्यमंत्री राहत कोष से जरूरतमंदों को उपचार के लिये लगभग 1,400 करोड़ रुपये को उपलब्ध कराये गये हैं। प्रदेश में जो लोग आयुष्मान भारत योजना से आच्छादित नहीं थे, उन्हें मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। अभी हाल ही में सभी प्रकार के शिक्षकों, आंगनवाड़ी, आशा वर्कर, ए०एन०एम०, रसोईया आदि को भी इस योजना से कवर किया गया है। परिश्रम करने से हृदय रोग का खतरा दूर रहता है। इसके बावजूद यदि हृदय रोग होता है, तो आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत एन्जियोग्राफी तथा एन्जियोप्लास्टी करायी जा सकती है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में 25 करोड़ आबादी निवास करती है। वर्तमान में प्रदेश में 81 मेडिकल कॉलेज तथा 02 एम्स का संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। आज से 10 वर्ष पूर्व प्रदेश में सरकार के स्तर पर केवल 17 मेडिकल कॉलेज संचालित थे। प्रत्येक जनपद में आई०सी०यू० का निर्माण किया गया है। अनेक स्थानों पर कैथ लैब का निर्माण प्रारम्भ किया गया है। निजी क्षेत्र के अन्तर्गत सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का निर्माण हो रहा है। पुराने मेडिकल कॉलेजों की सुविधाओं का विस्तार किया गया है। लखनऊ में एस०जी०पी०जी०आई०, के०जी०एम०यू० तथा डॉ० राम मनोहर लोहिया आदि चिकित्सा संस्थानों के माध्यम से टेलीकन्सलटेशन के साथ-साथ वर्चुअल आई०सी०यू० की व्यवस्था प्रदान की जा रही है। अब राज्य के अन्य चिकित्सा संस्थानों व मेडिकल कॉलेजों को भी इस सुविधा से जोड़ा जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार सस्ते चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने के लिये प्रदेश में मेडिकल डिवाइस पार्क का निर्माण कर रही है। सस्ती और अच्छी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये फार्मा पार्क निर्माण की कार्यवाही तेजी से चल रही है। यह वह पक्ष है, जो उपचार को सस्ता व सुलभ बना रहा है, लेकिन लाइफस्टाइल में परिवर्तन तथा व्यापक जनजागरूकता अभियान के बिना इस चुनौती का सामना करना अत्यन्त कठिन है। के०जी०एम०यू० की ओ०पी०डी० में प्रतिदिन 12 से 14 हजार तथा एस०जी०पी०जी०आई० की ओ०पी०डी० में 10 से 12 हजार मरीज देखे जाते हैं। एम्स, दिल्ली में प्रतिदिन 16 से 17 हजार मरीज आते हैं। इतने अधिक मरीजों को क्वालिटी समय देना डॉक्टरों के लिये चुनौती का विषय है। यह चुनौती भविष्य में और अधिक बढ़ने वाली है, क्योंकि लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो चुकी है।
कार्यक्रम को कॉर्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इण्डिया के प्रेसीडेंट डॉ० धीमान कहाली, ऑनररी जनरल सेक्रेटरी डॉ० डी०पी० सिन्हा, साइंटिफिक चेयरमैन सी०एस०आई०-एन०आई०सी० डॉ० एच०के० बाली, रिसेप्शन कमेटी के चेयरमैन डॉ० ऋषि सेठी तथा ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ० शरद चन्द्र ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में हृदय रोग से सम्बन्धित उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगायी गयी। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा श्री अमित कुमार घोष, कॉर्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इण्डिया के प्रेसीडेंट-इलेक्ट डॉ० सत्येन्द्र तिवारी, अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति मेजर जनरल अजय देवगन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

